दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 मार्च। नवीन महाविद्यालय बोरी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर परिचर्चा शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में हिंदी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. कमर तलत के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बिनोद मिश्रा, प्राध्यापक अंग्रेजी आई.आई.टी. रुडक़ी (उत्तराखंड) एवं डॉ. अब्दुल अलीम खान सेवानिवृत प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज धनोरा, दुर्ग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में डॉ. खान ने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे वर्तमान जीवन की कई समस्याओं का समाधान वेद, पुराण एवं उपनिषदों में निहित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भारतीय परंपरा के इसी स्वरूप का परिचय विद्यार्थियों से कराना है।
डॉ. बिनोद मिश्रा ने अपनी व्याख्यान में बतलाया कि भारतीय साहित्य के आज के समाज का दर्पण है उन्होंने फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा रचित मैला आंचल तथा श्रीलाल शुक्ल द्वारा रचित राग दरबारी उपन्यास का उदाहरण देते हुए बतलाया कि इन उपन्यासों में किरदार आज भी समाज में दिखाई देते हैं और इनमें प्रयुक्त की गई लोकोक्तियां आज भी उतनी ही जीवंत है। भारतीय ज्ञान परंपरा हमारे साहित्यिक समृद्धि को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष साहू एवं कुमारी डिंकल महिलवार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भारती साहू ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कार्यालयीन स्टाफ एवं स्नातक एवं स्नाकोत्तर स्तर के विद्यार्थी उपस्थित थे।