दुर्ग

तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ऋषभदेव जन्म कल्याणक दिवस मनाया
14-Mar-2026 7:28 PM
तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ऋषभदेव जन्म कल्याणक दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मार्च।
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ऋषभदेव का जन्म कल्याणक दिवस दुर्ग के सभी मंदिर की में प्रात: से बड़ी धूमधाम से उल्लास मय वातावरण  माहौल में मनाया गया । प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर प्रात: मंदिर से  शोभायात्रा जिसमें सुसज्जित चांदी रथ पर भगवान आदिनाथ जिनेंद्र देव विराजमान होकर नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी में जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं ने जयकारा और विचारधारा से भगवान आदिनाथ जयंती को सफल किया।
प्रात: मंदिर में अभिषेक शांति धारा, पूजन,  बंधुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया। 24 तीर्थंकरों में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की शुभ दिवस जन्म कल्याणक पर जैन समाज  द्वारा आम जनता  को गन्ना रस का रसपान जैन थाली कैटर्स  द्वारा सपरिवार व्यवस्थित और सुंदर ढंग से कराया गया। इस अवसर पर गन्ना रस वितरण का भगवान आदिनाथ जयंती पर विशेष महत्व होता है। जानकारी समाज के प्रचार-प्रसार प्रभारी संजय बोहरा ने दी।


अन्य पोस्ट