दुर्ग
पीएम श्री शाला भिलाई के विद्यार्थियों ने अक्षय पात्र फाउंडेशन का दौरा किया
09-Mar-2026 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 मार्च। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई की प्रधान पाठिका ज्ञानेश्वरी मिश्रा सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 4- 5 के विद्यार्थियों ने आज अक्षय पात्र फाउंडेशन की आधुनिक किचन का दौरा किया, जिसमें आधुनिक पाक कला और स्वच्छता से रूबरू हुए।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को करीब से समझना था। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने फाउंडेशन की स्वच्छता, विशाल भंडारण और अत्याधुनिक भोजन बनाने की प्रक्रिया को देखा। फाउंडेशन के कर्मचारियों द्वारा बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन (पीएम पोषण कार्यक्रम) के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
अक्षय पात्र फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संस्था है जो सरकारी विद्यालय के बच्चों को पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे