दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मार्च। मोटरसाइकिल पर बैठकर घूमने निकले दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थिया के लडक़े के साथ मारपीट की। घायल युवक को चोटें आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया भुजवती माला हरी नगर दुर्ग निवासी है और उसकी किराना दुकान है। 3 मार्च की रात को 10.30 बजे उसका लडक़ा विकास कुमार अपने दोस्त अन्नु जायसवाल के साथ घूमने के लिए अपने मोटरसाइकिल से गया हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। इस बहस के बारे में अन्नु जायसवाल ने अपने घर जाकर अपने चाचा रामकुमार जायसवाल एवं भाई भरत जायसवाल को बताया। इस पर भरत जायसवाल प्रार्थिया के घर आया और उसके लडक़े विकास कुमार को खींचकर बाहर निकल रहा था। इस पर भुजवती माला ने उसे मना किया। इस दौरान भरत जायसवाल एवं राज कुमार जायसवाल दोनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर विकास कुमार के साथ मारपीट किए। इससे विकास को चोटे आई और उसे शासकीय अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


