दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मार्च। होली की खुमारी के चलते दूसरे दिन भी कई शासकीय कार्यालयों एवं सडक़ों में सन्नाटा पसरा रहा। कई शासकीय कार्यालयों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति आधी रही।
होली के दूसरे दिन गुरुवार को तो अधिकांश शासकीय कार्यालयों में इक्के दुक्के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। जिसके चलते दिन भर कार्यालयों में वीरानी छाए रहने की वजह से जो आए थे वे भी जल्दी चले गए। जिला पंचायत में तो अधिकांश कक्ष की पूरी कुर्सियाँ खाली थी। यही स्थिति जनपद एवं विभिन्न कार्यालयों में रही।
आज दूसरे दिन शुक्रवार को भी उपस्थिति बहुत कम रही। वहीं इन कार्यालयों में विभिन्न कामकाज को लेकर आने वाली आम जनता भी नगण्य थी। इसकी वजह से कार्यालय खुली रहने के बावजूद सामान्य दिनों की तरह कहीं भी चहल पहल नहीं थी। वहीं कई सडक़ों पर भी होली के बाद अब तक चहल पहल सामान्य नहीं हो पाया है।