दुर्ग
स्वीकृति मिलने पर 20 करोड़ से की लागत से किया जाएगा सडक़ निर्माण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की 21 ग्रामीण सडक़ों का मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ के तहत नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से इसकी स्वीकृति मिल जाने पर 20 करोड़ 88 लाख 51की लागत से सडक़ निर्माण का कार्य किया जाएगा। उक्त प्रस्तावित सडक़ों की कुल लंबाई 52.56 किलोमीटर है।
जानकारी के अनुसार प्रस्वावित सडक़ों का पद्बच वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ एवं विकास योजना अंतर्गत निर्माण किया गया था इसकी वर्तमान में जो स्थिति उसे सुधारने इन सडक़ों का नवीनी करण किया जाना जरूरी है, ताकि इसकी वर्तमान स्थिति में इन सडक़ों पर से आवागमन में लोगों को हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके है।
वर्ष 2026-27 के नवीनीकरण कार्य लिए प्रस्तावित मुख्य मंत्री ग्राम सडक़ों में पाटन विधान सभा क्षेत्र के पहंडोर - बेन्द्री, सिलोटी पुल से रीवागहन, झाड़मोखली - बरबसपुर, एवं जामगांव से झीट, अहिवारा विधानसभा के नंदनी खुंदनी से सहगांव, पेन्ड्रीतराई - कोकड़ी हरदी, कुरूद - कचांदूर, बागडूमर - सेमरिया, डुमर - करहीडीह, बेरला दारगांव मार्ग मेनरोड से धौराभाठा, गीढ़ी - ढौर, लहंगा खेरदी, मलपुरीकला लहंगा, घोठा रूहा मुख्य मार्ग से सुखरी खुर्द, साजा विधानसभा के कोनका - नवागांव , घोठा मेन रोड से आमनेर भाठाकोकड़ी, महाराजपुर मेनरोड से तितुरघाट चतुर्भुजी मंदिर, गाड़ाडीह - अरसी, एवं दुर्ग ग्रामीण विधान सभा के जुनवानी - चिखली, मुख्य मार्ग से काशीडीह पहुंच मार्ग तथा तिरगा से भोथली सडक़ शामिल है।


