दुर्ग

महाविद्यालय मचांदुर में मना विज्ञान दिवस
01-Mar-2026 8:13 PM
महाविद्यालय मचांदुर में मना विज्ञान दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 1 मार्च। दाऊ उत्तम साव एवं विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि यह दिन सी.वी.रमन  द्वारा रमन प्रभाव जैसी महान खोज की याद में मनाया जाता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं गणित विषय के सहायक प्राध्यापक विकास कुमार ने अपने व्याख्यान में आइंस्टीन की ‘द्रव्यमान ऊर्जा समतुल्यता नियम’ एवं ‘प्रकाश की द्वैत प्रकृति’ को आसान शब्दों में समझाते हुए विद्यार्थियों को अनुसंधान आधारित पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान बी.एस.सी तृतीय वर्ष की छात्रा कु.अंजली का द्विविमीय आकृतियों के घूर्णन द्वारा त्रिविमीय आकृतियों का प्रदर्शन करने वाला वर्किंग मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। बी.एस.सी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु. लोकेश्वरी, कु. कावेरी ने ओजोन परत के संरक्षण पर आधारित पोस्टर द्वारा सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रकाश के द्वैतवाद को समझाते द्विस्लिट एक्सपेरिमेंट पर आधारित एक फिल्म का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन  किया गया।

 इस कार्यक्रम में एन.एस.एक्का, डॉ. कल्याणी, जागृति चंद्राकर, मुकेश सिन्हा, पूजा सोनी सहित विज्ञान विभाग के सभी विद्यार्थी शामिल हुए।इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम च्च्2शद्वद्गठ्ठ द्बठ्ठ ह्यष्द्बद्गठ्ठष्द्ग : ष्ड्डह्लड्डद्य45द्बठ्ठद्द 1द्बद्मह्यद्बह्ल क्चद्धड्डह्म्ड्डह्लज्ज् है जिस पर रसायन शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ नीलम ने बताया कि विज्ञान में महिलाओं की समान भागीदारी, नेतृत्व और नवाचार के बिना भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सफर पूरा नहीं हो सकता है और साथ ही आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट