दुर्ग

68 गुंडा व निगरानी बदमाशों को पुलिस ने दी समझाइश
28-Feb-2026 7:24 PM
68 गुंडा व निगरानी बदमाशों को पुलिस ने दी समझाइश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 फरवरी।
होली पर्व को देखते हुए पुलिस शहर में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग क्षेत्र के कुल 68 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई में तलब किया गया। सभी को कड़ी समझाइश देने के बाद फिंगरप्रिंट दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आगामी होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को उपस्थित कर कड़ी समझाइश दी गई है। सभी व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट दर्ज कर उनका सत्यापन किया गया है। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा सेवन व विक्रय, मारपीट, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था भंग करने पर उनके खिलाफ तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, भिलाई नगर अनु विभाग के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा सभी थाने के प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट