दुर्ग

परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
28-Feb-2026 7:02 PM
परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 फरवरी
। गत दिवस रिसाली प्रगति नगर स्थित परमेश्वरी भवन में देवांगन जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन व दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज एवं क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने कहा कि देवांगन समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है। समाज के विकास के लिए एकता बहुत ज़रूरी है। समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए।

आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढि़वादी विचारों व परंपरा को त्याग करने की आवश्यकता है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है। छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष रामानंद देवांगन, तुलसी साहू, सचिव  सोहन लाल देवांगन, कोषाध्यक्ष  रेशम देवांगन, डॉ. मनीष,  डॉ. सूर्य मंगल, राजेश देवांगन, शंकर देवांगन, भूषण देवांगन, महिला अध्यक्ष कल्पना देवांगन, महेन्द्र देवांगन, चंद्रकुमार देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, पार्षद मनीष यादव, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, अजीत चौधरी सहित देवांगन समाज के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट