दुर्ग

दुर्ग में पहली बार फाल्गुन एकादशी पर निकली बाबा श्याम की निशान ध्वज यात्रा
28-Feb-2026 6:31 PM
दुर्ग में पहली बार फाल्गुन एकादशी पर निकली बाबा श्याम की निशान ध्वज यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 फरवरी।
छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में पहली बार फाल्गुन एकादशी को प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा निकाली गयी जिसमें 1300 श्याम प्रेमियों से अधिक ने निशान ध्वज उठाया। दुर्ग में निशान यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा से कादम्बरी नगर स्थित श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई। निशान यात्रा के पहले दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम की ज्योत ली गयी, एवं पूजा अर्चना करके श्याम बाबा की महाआरती की गयी तथा पुष्पांजलि कराई गयी।

आयोजन समिति के प्रमुख योगेन्द्र शर्मा बटी ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए। दुर्ग में पहली बार 1300 से अधिक धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा को देखने एवं फूलों की वर्षा करने अलग अलग स्थानों में धर्मप्रेमी जमा हुए, इस निशान यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम की आकर्षक चलित झांकी, बाबा का रथ बग्गी राधा कृष्ण जी बनी हुई झांकी घोड़ा बग्गी भी निशान यात्रा में निकाली गई। बंटी शर्मा ने बताया कि लगभग 1300 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा जो कि लगभग 800 मीटर लंबी थी, दुर्गा मंदिर से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, मोती काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट, स्टेशन रोड, धमधा ओवर ब्रिज के ऊपर से कादम्बरी नगर श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां बाबा की नजर उतार कर स्वागत किया गया।

निशान यात्रा में महापौर अलका बाघमार, अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल, श्याम शर्मा, अशोक राठी, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, अजय शर्मा, दीपक चावड़ा कुलेश्वर साहू श्रवण अग्रवाल गौरव बजाज मुकेश राठी संजय शर्मा मनोज शर्मा राजेश शर्मा पायल जैन प्रवीण अग्रवाल गोपाल शर्मा सरिता शर्मा चंचल शर्मा अनिता अग्रवाल पिंकी पुरोहित चंचल ललित शर्मा सुमन शर्मा शिल्पी शर्मा प्रगति शर्मा स्वीटी गुप्ता प्रीति राजगढिय़ा सिंपल राठी किरण शर्मा पप्पू दुबे प्रमोद जोशी सुरेश शर्मा गर्व कहार राजू पुरोहित लक्की अग्रवाल राजेश शर्मा हर्षद पारख संदीप शास्त्री रवि शास्त्री  ईशान शर्मा मनोज गुप्ता सतबीर शर्मा सुरेश गुप्ता पिंकी गुप्ता चेतन जैन मनोज गुप्ता दिनेश शर्मा सतबीर शर्मा ललित शर्मा भार्गव चक्रधारी राजेश शर्मा नरेंद्र राठी राकेश रामलोचन तिवारी रूपल गुप्ता शीतल सवारियां श्रवण अग्रवाल मनीषा अग्रवाल राहुल अग्रवाल रितेश सेन राजेश शर्मा सोनल सेन मोहित पुरोहित रिषी गुप्ता कृतज्ञ शर्मा सुयश गुप्ता प्रकाश ठाकुर नमन खंडेलवाल श्रेयष गुप्ता प्रतीक अग्रवाल एवं हजारों श्याम प्रेमी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट