दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक जिला कांग्रेस भवन, दुर्ग में आयोजित की गई। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ने अपनी नई टीम के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में भरा जोश भरते हुए उन्हें 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी के निर्देश दिए।
बैठक की शुरुआत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के परिचय सत्र से हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से औपचारिक परिचय कराया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र के साथ परिचय पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ओजस्वी भाषण देकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करें तथा पेज प्रभारी, ग्राम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष सहित संपूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार कर उसकी सूची तत्काल जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्ग (ग्रामीण) जिला अंतर्गत चारों विधानसभा सीटें पाटन, अहिवारा, दुर्ग (ग्रामीण) एवं साजा में कांग्रेस को वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने हेतु अभी से योजनाबद्ध तरीके से मेहनत प्रारंभ करनी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मोहन साहू, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, देवेंद्र देशमुख, कमलेश साहू, शिवकुमार वर्मा को भी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र प्रदान किया गया ।
इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, जयप्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरूण बिजौर, प्रमोद राजपूत, रोहित कुर्रे, शमशीर कुर्रेशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, रिवेन्द यादव, टिकेशरी देशमुख, राजीव गुप्ता, पुरूषोत्तम तिवारी,जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, नागमणि साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कुष्णा देवांगन,योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रज्जाक खान, रविप्रकाश ताम्रकार, रामचंद्र वंशी, दुर्गा गजभिये, पालेशवर ठाकुर, राजाराम गहिरवार, डूलेशवर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू,नेहरू यादव, महेंद्र निषाद, मुकुन्द पारकर, ओमनारायण वर्मा, सुमित नारंग नरायण निषाद, लोचन यादव, घनश्याम गजपाल, सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


