दुर्ग
दुर्ग, 26 फरवरी। घर के पीछे का दरवाजा तोडक़र अज्ञात आरोपी ने आलमारी में रखे चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राकेश कुमार साहू बांस पारा वार्ड 28 निवासी है। 18 फरवरी की दोपहर को वह परिवार सहित अपने चाचा के यहां विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर मुंगेली गया हुआ था। विवाह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 24 फरवरी को वह वापस आया तो देखा मकान के पीछे का दरवाजे टूटा हुआ था। बेडरूम, पूजा रूम, स्टोर रूम, किचन का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारी का ताला तोडक़र अज्ञात आरोपी ने चांदी की पायल, चांदी की मूर्ति, बिछिया, चांदी का गिलास तथा गुल्लक में रखे लगभग 35,000 रुपए की चोरी कर लिया था।


