दुर्ग
उतई, 26 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 रिसाली की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर के अनुमोदन पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने नियुक्ति आदेश जारी किए है, जिसमें डुंडेरा निवासी तरुण बंजारे को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञात हो कि नवनियुक्त महासचिव तरुण बंजारे पूर्व में नगर निगम रिसाली व भिलाई में एल्डरमैन, जिला दिशा कमेटी में सांसद प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनु,जाति प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव व समन्वयक, जोन कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हंै। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव बनने पर तरुण बंजारे ने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू,जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है।


