दुर्ग

सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण का दुर्ग सांसद के हाथों भूमिपूजन
26-Feb-2026 3:41 PM
सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण का दुर्ग सांसद के हाथों भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 26 फरवरी।  कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। उक्त निर्माण कार्य पर लगभग 19.13 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज के भंडारण एवं विपणन में सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र कौशिक, जिला अध्यक्ष भाजपा ने की। विशेष अतिथि के रूप में  नीलम राजेश चन्दाकर सभापति, जिला पंचायत दुर्ग,  कल्पना नारद साहू  सभापति, जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन, कमलेश चन्दाकर मंडल अध्यक्ष, पाटन, राजा पाटव सांसद प्रतिनिधि,  राजेश चन्दाकर सांसद प्रतिनिधि जनपद पाटन, प्राधिकृत अध्यक्ष मनबोध साहू ,रवि सिंगौर  सरपंच, ग्राम पंचायत सांकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने दुर्ग के सांसद विजय बघेल का आभार प्रकट करते हुए कृषि उपज मंडी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में लगातार विकास कार्य पर मुहर लग रही है ।आज किसानों भाईयों के हित में सांकरा धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण का भूमिपूजन दुर्ग सांसद विजय बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ है।

वक्ताओं ने कहा कि इस शेड के निर्माण से किसानों को संरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उपज की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।


अन्य पोस्ट