दुर्ग

निषाद युवा प्रकोष्ठ का जागरूकता अभियान 1 से
24-Feb-2026 8:27 PM
निषाद युवा प्रकोष्ठ का जागरूकता अभियान 1 से

दुर्ग, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज दुर्ग जिला संगठन अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद के मार्गदर्शन में युवा, महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पुलगांव आयोजित की गई। जिला एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बिरेंद्र कुमार निषाद ने बताया बैठक में सभी दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त पदाधिकारियों को स्वागत सम्मान किया गया। युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अपने-अपने बात रखीं तथा सभी ने एकमत से सामाजिक संदेश जन जागरूकता अभियान पुन: चलने पर प्रस्ताव किए।

बता दें यहां जन जागरूकता अभियान दूसरी बार जिला एवं परिक्षेत्र युवा प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही है। जिसमें प्रदेश संगठन सहित राजनीति से जुड़े हुए पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम दुर्ग जिला के अंतर्गत सभी 13 परिक्षेत्र में जाकर समाज के युवा, महिला, बुजुर्ग को सामाजिक शिक्षा, नशा मुक्त, धर्मांतरण, सामाजिक नियमावली, समाज के जलन मुद्दा आरक्षण, व राजनीतिक भागीदारी, एवं समाज संगठन को मजबूत करने पर प्रत्येक रविवार को जिले के 60 से अधिक पंचगैहा क्षेत्रों में संचालित होगी।

प्रथम बैठक दुर्ग शहर विधानसभा परिक्षेत्र से 1 मार्च से प्रारंभ होगी।

बैठक में जिला एवं प्रदेश अंकेक्षक मल्लेश निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद, युवा अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार निषाद, उपाध्यक्ष भीम सिंह निषाद, वरुण निषाद, अंकेक्षक सियाराम निषाद, कोषाध्यक्ष विनोद निषाद, महिला सचिव सत्यभामा निषाद, हेमबती निषाद, कार्यकारिणी सदस्य अगराहिज निषाद, श्याम निषाद, सन्तानु निषाद, नरोत्तम निषाद, जेठू राम, लक्ष्मण, युगल, कौशल, केवल निषाद, रामकुमार, नीलकमल, धनेश, रुपेश निषाद आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट