दुर्ग
दुर्ग, 21 फरवरी। सतनामी समाज ने मांग की है कि समाज से किसी भी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा सांसद बनाए जाए इस विषय को लेकर गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष बीएल कुर्रे एवं सभी पदाधिकारी गण ने मांग किया है कि छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज के जनसंख्या को देखते हुए समाज का प्रतिनिधित्व करने हेतु किसी भी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा में भेजने कि मांग किया है।
पूर्व में भी सतनामी समाज को ध्यान में रखते हुए समाज हित में सतनामी समाज से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया गया था हम छत्तीसगढ़ शासन से मांग करते हैं सतनामी समाज को प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए समाज से योग्य व्यक्ति को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाए इसके लिए गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष भरत लाल कुर्रे ने कहा है कि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को पत्र लिखकर सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व हेतु मांग करेंगे।


