दुर्ग

विधायक ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
20-Feb-2026 5:57 PM
विधायक ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी।
ग्राम कैशोखेरी (टिपानगढ़), विकासखंड छुरिया में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सहभागिता की।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर अनावरण कर भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग एवं जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जानो का सम्मान किया गया। यह आयोजन आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को आदिवासी समाज के उत्थान और स्वाभिमान के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर हम उनके अदम्य साहस और त्याग को याद करते हैं और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं।  
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा एमडी ठाकुर, आमगांव-देवरी (महाराष्ट्र) के विधायक संजय पुरम  जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष  प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अनिता मंडावी,  सुरेंद्र सिंह भाटिया, नीर मंडावी, मंडल अध्यक्ष  खिलेश्वर साहू, कामता प्रसाद साहू, जनपद सदस्य  उभेराम मंडावी, केशोखेरी सरपंच,  स्वाती मंडावी, सरपंच  गोपाल सेन, सीताराम ठाकुर, महेश मंडावी,  रामकुमार मंडावी,  हनीफ कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी,  बसंत चौहान सहित समस्त आदिवासी गोंड समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट