दुर्ग

महिला उद्यमियों के लिए मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस पर कार्यशाला
20-Feb-2026 4:52 PM
महिला उद्यमियों के लिए मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 फरवरी।
जिले में महिला उद्यमियों को बाजार से जोडऩे, उनके उत्पादों की बिक्री एवं ब्रांडिंग को सुदृढ़ करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी कक्ष में बुधवार को 36 महिला उद्यमियों हेतु मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
 

इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी)  के सदस्यों एवं महिला संचालित एमएसएमईएस को बाजार विकास सहायता योजनाओं, प्रदर्शिनी/मेले में भागीदारी, ब्रांडिंग, पैकेजिंग सुधार एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से व्यवसाय विस्तार हेतु सक्षम बनाना है। महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसे हस्तक्षेप महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान करते हैं।

कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएँ, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शिनी/मेले में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व, बी2बी एवं बी2सी मार्केट लिंकज के अवसर, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार, सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया सम्मिलित है। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रोहित शर्मा, वासुदेव वर्मा एवं जिला कांडिनेटर शशांक सोनी सहित मिशन मैनेजर एकता शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
 


अन्य पोस्ट