दुर्ग

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी ठोकर मां-बेटी की मौत
20-Feb-2026 4:26 PM
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी ठोकर मां-बेटी की मौत

आरोपी अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट के प्रीमियम शराब दुकान के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर बाइक सवार मां एवं 2 साल की मासूम बेटी की मौत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दोपहर को पद्मनाभपुर निवासी राकेश दुबे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 से रायपुर से पद्मनाभपुर स्थित घर पर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अनीता दुबे पति राकेश दुबे 32 वर्ष एवं 2 साल की बेटी सोना दुबे भी थी। गुरुवार की दोपहर को सिरसा गेट पहुंचने पर तेज रफ्तार कर  द्वारा पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार दंपति एवं दो साल की मासूम सोनम सडक़ पर गिर गए। घटनास्थल पर अनीता दुबे ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर घायल अवस्था में सोनम दुबे को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अज्ञात वाहन फरार हो गया पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट