दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 फरवरी। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 में लंबे समय से सीसी रोड निर्माण की मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति रही।निर्माण स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 32 की पार्षद लक्ष्मी दिवाकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की और क्षेत्र के विकास के लिए आभार व्यक्त किया। करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सीसी सडक़ से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सडक़ निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। क्षेत्र वासियों का कहना है कि हमारी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए हम जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हैं। सडक़ बनने से आने-जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्रवासियों ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह निर्माण कार्य संभव हो पाया है।


