दुर्ग

शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है-चंद्राकर
19-Feb-2026 6:22 PM
शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है-चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 फरवरी।
पीएमश्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला, आदर्श नगर, उतई में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, शिक्षा ही वह आधार है जो हमारे बच्चों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

श्री चंद्राकर ने कहा 21 फरवरी से दसवीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, महामंत्री चंदु देवांगन, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पार्षद सभापति सोनू राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष विमला कामड़े, दानेश्वरी देशमुख, पार्षदगण संगीत रजक, हुबीराम साहू, लता सोनवानी, अनिता नीलम गढ़े, विजयलक्ष्मी साहू, रुपेश पारख, गिरीश शर्मा,प्रधान पाठक लाला राम साहू, सुब्बा नायडू, सावंत राम साहू, विधायक प्रतिनिधि डीकेश साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट