दुर्ग
बेकाबू बाइक से गिरकर मौत, एक घायल
18-Feb-2026 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। अंडा थाना अंतर्गत मंगलवार की दोपहर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर रिसामा सडक़ पर गिर पड़े। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। अंडा थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि रिसामा सडक़ पर मंगलवार दोपहर 12 बजे अंडा देशी शराब भ_ी से लौटते समय रिसामा निवासी शेखर निर्मलकर (35) वाहन से अनियंत्रित होकर गिर गए। इस घटना में शेखर की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसके साथी विष्णु शर्मा को गंभीर स्थिति में अस्पताल दुर्ग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


