दुर्ग

छत्तीसगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित किया सीएम ने
17-Feb-2026 5:52 PM
छत्तीसगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित किया सीएम ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 फरवरी।
नगर के ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति  के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर सचिव एवं जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव रत्न से सम्मानित किया गया।

ये सम्मान  इनके द्वारा लगातार कई वर्षों से आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित विज्ञान विकास केंद्र तथा एससी एसटी कन्या छात्रावास परिसर दुर्ग की छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन सेंट्रल जेल  के  चिन्हित बंदियों की चिकित्सा सेवा पुलगांव नाका स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर दवाइयां वितरण आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रामीणवासियों के विशाल मेडिकल  कैंप एवं चिन्हित नेत्र रोगियों से पीडि़तों को चश्मा उपलब्ध  सेवा एवं रचनात्मक कार्य के तत्वावधान से कई पीडि़त दिव्यांग जन को निर्धारित उपकरण भी उपलब्ध कराने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। प्याऊ सेवा कई वर्षों से  उल्लेखनीय भूमिका में रहते हैं।

कोरोना के संक्रामक काल में जरूरतमन्द को मास्क सेनेटाइजर तथा राशन उपलब्ध में प्रशंसनीय योगदान रहा। जिसके लिए जिला प्रशासन  द्वारा सम्मान भी किया गया। ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व भी  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा मूल्यवान सेवा एवं रचनात्मक कार्य के लिए इन्हें सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राज्य स्तरीय गुरुरत्न एवं छत्तीसगढ़  सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति सत्यम शिवम् सुंदरम समिति जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 केंद्रीय गोंडवाना समाज छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग संभाग आदि के द्वारा हर्ष व्यक्त हुए बधाई  दी गई।


अन्य पोस्ट