दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कलचुरी कालीन शिव मंदिर देवबलौदा के पवित्र स्थल पर महाशिव रात्रि पर्व के अवसर पर दो दिवसीय मेला एवं लोकरंगी आयोजन रखा गया है । जिसमें प्रथम दिवस 15 फरवरी को कार्यक्रम मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग उनकी पत्नी रजनी बघेल साथ में उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा की देवबलौदा महोत्सव से लगाव आज का नहीं जन्मो जन्मो का है ऐसा लगता है कि भगवान शिव हमारे घर में पधारे हुए हैं। देवलोदा नगर निगम भिलाई-चरोदा के अंतर्गत एक वार्ड है प्रथम पालिका अध्यक्ष नगर भिलाई चरोदा नगर पालिका वर्तमान में यह निगम में मैं रह चुका हूं। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से हम जनमानस का सेवा करने का अवसर मुझे प्राप्त होते रह रहा है एवं द्वितीय दिवस सोमवार को मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा विधानसभा की अध्यक्षता में एवं महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर एवं पार्षद गण चरोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर भी उपस्थित थे समस्त नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के आयुक्त डी आर राजपूत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन हुआ।
कार्यक्रम में 15 फरवरी को सांध्य कालीन में स्वरधारा का कार्यक्रम एवं रात्रिकालीन में लोकसंगीत नाईट शो सुनील सोनी कार्यक्रम चल रहा था एवं सोमवार को सांध्यकालीन स्वर संगीत का कार्यक्रम एवं रात्रिकालीन चिन्हारी लोक मंजीरा पायल साहू का कार्यक्रम रखा गया है।


