दुर्ग

सुराना कॉलेज के 10 विद्यार्थी विवि प्रावीण्य सूची में
16-Feb-2026 5:24 PM
सुराना कॉलेज के 10 विद्यार्थी विवि प्रावीण्य सूची में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी।
सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की प्रावीण्य सूची 2025 में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरान्वित किया।
एम.ए. राजनीति विज्ञान में रिंकी एवं राहुल क्रमश: द्वितीय एवं दसवां स्थान, एम.लिब. में ज्योति द्वितीय स्थान, बी. लिब. में सुमन बाला प्रथम, मीता भादुड़ी छठवां एवं जुही सोनी नवां स्थान प्राप्त किया। बी.पी.एड. में अस्था यादव प्रथम, खिलेश्वरी तृतीय, छाया चक्रधारी चौथा एवं चांदनी नेता नवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा एवं समस्त प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट