दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शिवनाथ नदी के तट पर नगर निगम दुर्ग द्वारा भव्य रुद्राभिषेक एवं आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं सतीश बाघमार, सभापति श्याम शर्मा तथा सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन के साथ भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया और शहर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में शहर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर शिवनाथ नदी की आरती कर नगर एवं प्रदेश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनाथ तट पर बर्फ की सिल्ली से आकर्षक शिवलिंग का निर्माण कराया गया। इसके अलावा मिट्टी से महाकाल बाबा की प्रतिकृति बनाकर रुद्राभिषेक किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहे। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज एवं शहर की उन्नति में योगदान देना चाहिए। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि प्रदेश एवं शहर में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने हेतु सदैव सकारात्मक कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, मनीष साहू, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, युवराज कुंजाम, गुलशन साहू, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, करण यादव, थान सिंह यादव, अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


