दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर दुर्गवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
विद्युतनगर स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कर मत्था टेककर भक्तों संग भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। महाशिवरात्रि पर मंदिर आने वाले सभी भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भोग भंडारे में प्रसाद वितरण में युवाओं के साथ हाथ बंटाए। इसके पश्चात पुराना बस स्टैंड स्थित शिव हनुमान मंदिर पहुंचे और युवाओं के साथ शिवजी की आरती की।
उन्होंने कहा शिव ही शक्ति, शक्ति ही शिव है। शिवजी को स्वयंभू माना गया है, यानी कि उनका जन्म नहीं हुआ और वो अनादिकाल से सृष्टि में हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिव मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय नागरिकों के साथ शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य और उन्नति के लिए शिवजी से अपनी कृपा बनाये रखने आशीर्वाद मांगा।


