दुर्ग

विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हर चुनाव जीतने होंगे- अजय जम्वाल
14-Feb-2026 8:56 PM
विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हर चुनाव जीतने होंगे- अजय जम्वाल

 भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी।
भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यकारिणी एवं विस्तार  घोषणा के पश्चात जिला स्तरीय बैठक का आयोजन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल के मुख्य उपस्थिति में हुई।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा एवं दायित्वधारी पदाधिकारी से दायित्व निर्वाह करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को नई दायित्व प्राप्त हुआ है पर आप सभी को दायित्व का निर्माण संगठनात्मक दायरे में रहकर निर्वाह करना है।

इस बैठक में और सभागार में उपस्थित समस्त पदाधिकारी कोई न कोई दायित्व में है और इस बैठक में हम सभी को यह संकल्प लेना है कि अगली बार हमारी सरकार बने तो पूर्ण बहुमत की सरकार बने। पिछले बार से भी ज्यादा सीट जीतकर हमारी सरकार आए इसका चिंतन हम सभी को करना है। जिले का प्रत्येक पदाधिकारी संगठनात्मक संरचना में कहीं न कहीं संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ लेबल पर कार्यरत रहे इसका हमें चिंतन करना है।

 उन्होंने कहा कि हम सभी को कभी भी कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिससे भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने देखा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  की सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर घर में कोई ना कोई लाभांवित है हम उनसे मिलकर सरकार की योजनाओं की फीडबैक लेकर उनसे आवश्यक सुझाव लेकर अपने वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराने का भी कार्य हमारा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हमें लगातार पंच से लेकर पार्लियामेंट तक का हर चुनाव जीतना होगा ताकि हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके।  बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अध्यक्षीय उद्बोधन और संगठनात्मक संरचना का विस्तार पूर्वक वर्णन प्रस्तुत किया। संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया और आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू महापौर अल्का बाघमार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केएस चौहान, जिला महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, हिमा साहू, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा, मन की बात कार्यक्रम सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकर, कंचन सिंह, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, साजन जोसेफ प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, कुमुद बघेल सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट