दुर्ग

एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और चार हाईवा जब्त, अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
13-Feb-2026 4:24 PM
एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और चार हाईवा जब्त,  अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी।
जिला प्रशासन द्वारा मुरूम एवं रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जनता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेबीसी मशीन तथा अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर एवं चार हाईवा वाहन जब्त किए गए हैं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव ने रानीतराई-पाटन के समीप जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने और ट्रैक्टर द्वारा परिवहन करते पाये जाने पर उक्त जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को जब्त किया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के टीम द्वारा तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी से रेत परिवहन करते पाये जाने पर चार हाईवा वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी रानीतराई को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम श्री ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध ईंट भ_ों के संचालकों को भी बगैर अनुमति के ईंट भ_े लगाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध उत्खनन और ईंट भ_ों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट