दुर्ग

प्राथमिक शाला डुमरडीह में वार्षिकोत्सव
13-Feb-2026 4:10 PM
प्राथमिक शाला डुमरडीह में वार्षिकोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 13 फरवरी। डुमरडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों ने नशा मुक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर व छत्तीसगढ़ की विभन्न संस्कृति विधाओं पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच धर्मेंद्र बंजारे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के  आयोजनों से छोटे छोटे बच्चों में छुपी हुई कला उभर कर आती है।

 

इस अवसर पर कुंदन लाल बंजारे द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता रवि लाल बंजारे व नीरा बाई बंजारे की स्मृति में कक्षा पहले से पांचवी तक प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वालों बच्चों को नगद प्रोत्साहन राशि एवं उनके माता-पिता को पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा शिक्षक गिरीश साहू को विभिन्न संस्थानों के माध्यम से अनेक गरीब बच्चों को स्कूल बैग ,ड्रेस ,व कापी किताब दिलाने के लिए कुंदन बंजारे द्वारा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंट कर सम्मान किया

कार्यक्रम में धर्मेंद्र बंजारे, नवल किशोर सिंह, मिथिलेश नारगं, सुशील बंजारे,उमेंद्र जांगड़े संध्या भारती , गिरीश साहू, कामनी बंजारे, देव कुमारी यादव, अंजनी यादव, पिंकी बंजारे, रविंद्र कोसरे, खिलेंद्र गायकवाड, राजेश्वरी देशमुख, साहू मैडम, विद्या सिंह, शारदा खेवार, साथ स्कूल के बच्चों के साथ साथ उनके पालक गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट