दुर्ग

ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर बघेरा दुर्ग में द्वादश ज्योतिर्लिंग व चैतन्य झाँकी शुरू
11-Feb-2026 4:56 PM
ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर बघेरा दुर्ग में द्वादश ज्योतिर्लिंग व चैतन्य झाँकी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 फरवरी।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर दुर्ग में 8 से 16 फरवरी तक चलने वाले नौ दिवसीय शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला में गजेन्द्र यादव केबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य  द्धारा दीप प्रज्वलित किया गया।
 इस अवसर पर विवेक अग्रवाल,ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारी दुर्ग एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  मेले का समय प्रतिदिन सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक रहेगा ।

इस वर्ष विशेष नृत्य नाटिका नशा नाश का द्वार है- राजयोग सफलता का है  का आयोजन इस मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र होगा । दुर्ग शहर के बघेरा में स्थित आनंद सरोवर  परिसर शहर के कोलाहल और भीड़-भाड़ से दूर अत्यंत सुरम्य, शांतमय,मनोरम स्थल है।
यहाँ आने मात्र से ही मन को अलौकिक शांति व सुखमय वातावरण की अनुभूति होती है । यहाँ 2000 से अधिक लोगों के बैठने के लिए विशाल कमला दीदी सभागृह मेडिटेशन कक्ष,सभाकक्ष आदि निर्मित है।
 


अन्य पोस्ट