दुर्ग

जेल के सामने खड़ी बाइक की चोरी
11-Feb-2026 4:49 PM
जेल के सामने खड़ी बाइक की चोरी

दुर्ग, 11 फरवरी। केंद्रीय जेल के पास स्थित आस्था नाश्ता सेंटर से अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भोलाराम निषाद रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सी जी 07 बीटी 4322 से अपने घर ग्राम कोटनी से जेल रोड होते हुए नेहरू नगर भिलाई जा रहा था। लगभग 11 बजे केंद्रीय जेल दुर्ग के सामने स्थित आस्था नाश्ता सेंटर के पास उसने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी किया और नाश्ता करने चला गया था। जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी।  आसपास तलाश करने के बाद जब प्रार्थी की मोटरसाइकिल नहीं मिली तब वह थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट