दुर्ग

लिव इन में महिला की संदिग्ध मौत
09-Feb-2026 4:27 PM
लिव इन में महिला की संदिग्ध मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 फरवरी। भ_ी थाना अंतर्गत  लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत में हो गई। वह लिव-इन पार्टनर साथ शराब पी रहे थी। इस दौरान महिला के नाक से खून निकलने लगा। हालत बिगडऩे पर बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर तहकीकात कर रही है।

भट््ठी थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि महिला  राजिंदर कौर (35 वर्ष) था।  वह लिव-इन पार्टनर  राजा नाथ (नाग) के सेक्टर-2, सडक़ 2 में दो से तीन वर्ष से रह रही थी। राजिंदर शादीशुदी थी और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन वह पति को छोडक़र बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। 5 फरवरी की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक राजिंदर के नाक से ब्लड आने लगा। किसी तरह उन्होंने ब्लड रोकने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और राजिंदर की हालत बिगडऩे लगी। इसके बाद राजानाथ की मां ने राजिंदर को जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं राजिंदर कौर की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई।  परिजनों का कहना है कि राजिंदर कौर और राजानाथ के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी राजिंदर घर आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई देते थे। ऐसे में परिवार को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।


अन्य पोस्ट