दुर्ग
सीएम के दुर्ग आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
07-Feb-2026 2:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में संपन्न हुई। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी बैठक में हिस्सा लिए। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निवास पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता केशव महिपाल सहित दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


