दुर्ग

बेटी के जन्मदिन पर ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर
06-Feb-2026 8:14 PM
बेटी के जन्मदिन पर ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 फरवरी।
एक पिता का अपनी बेटी को लेकर प्यार ऐसा कि हर साल बिटिया परी के जन्मदिवस को यादगार बनाने और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिता  द्वारा रक्तदान शिविर लगवाया जाता है।

सिकलिंग, थैलेसिमिया पीडि़त बच्चों को रक्त की नियमित आवश्यकता एवं ईलाज के दौरान रक्त की कमी होने से रक्त का अभाव न हो इसी उद्ेश्य से सेवाभावी तृपेश शर्मा की इकलौती पुत्री तृपेश शर्मा परी के 14वां जन्मदिवस 25 जनवरी को जिला ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का रक्तदान करने ब्लड बैंक पर बैच व टुकड़ों-टुकड़ों में रक्तदान होता रहा तृपेश शर्मा के परिवार जनों ने भी रक्तदान किया। मित्रगण, व्यपारी वर्ग, विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को भी रक्तदान के लिये प्रेरत कर रक्तदान करवाया। रक्तदान शिविर में रूंगटा डेटल कॉलेज, पुलिस लाईन, रक्षित निरीक्षक केन्द्र, परिश्रमी सामाजिक समिति दिशा, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग, चेम्बर ऑफ कार्मस, जलाराम रिसायकलस दुर्ग, सेव इंडियन फैमली, नव दृष्टि फाउंडेशन, दुर्ग-भिलाई मोबाईल एशोसिएशन एवं दुर्ग भिलाई के रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कुल 202 यूनिट रक्तदान किया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर, श्याम शर्मा सभापति नगर निगम, सुरेन्द्र कौशिक, इंद्रजीत सिंह, डॉ. मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. आशीषन कुमार मिंज सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय दुर्ग, डॉ. जय प्रकाश मेश्राम नोडल अधिकारी ब्लड बैंक जिला दुर्ग (पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग), रोशन सिंह एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी, प्रमोद वाघ, कोषाध्यक्ष जिला प्रबंध समिति रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग, जीवन लाल ताम्रकार, सदस्य जिला प्रबंध समिति रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग उपस्थित रहे। शिविर आयोजन से रक्तदान हेतु आमजन में उत्साह एवं संकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ। स्वास्थ्य विभाग व ब्लड बैंक ने समस्त रक्तदाताओं को शुभकामनाएं एवं आभार प्रेषित कर भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा चाही गई है।  


अन्य पोस्ट