दुर्ग

स्टेशन के पास मिला बुजुर्ग का शव
05-Feb-2026 5:38 PM
स्टेशन के पास मिला बुजुर्ग का शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 फरवरी।  
रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग का शव मिला है। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। जीआरपी चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक कुबेर 75 वर्ष का शव स्टेशन के पास मिला है। वह दुबला पतला है एवं बाल दाढ़ी बड़ी हुई है। लाल रंग के चेक शर्ट एवं पीले रंग की धोती पहना हुआ है। पुलिस उसके वारिसान की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


अन्य पोस्ट