दुर्ग

डीईओ ने शालाओं का किया निरीक्षण
05-Feb-2026 5:33 PM
डीईओ ने शालाओं का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 फरवरी।
जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा द्वारा जिले के विकासखण्ड दुर्ग/पाटन के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालाजी नगर खुर्सीपार के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन गंदे स्थान पर परोसा जा रहा था तथा परिसर में गंदगी के बीच छात्र-छात्राएं भोजन करते पाये गये कोई भी शिक्षक देखभाल के लिए नहीं थे जिसके लिए प्रधानपाठक श्री मीनूलाल को नोटिस जारी किया गया है।

शास.उ.मा.वि. सेक्टर-11 जोन-02 खुर्सीपार के निरीक्षण दौरान संस्था के निम्न उल्लेखित कर्मचारीगण 10 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। हेमन्त कुमार बघेल व्याख्याता एल.बी., नाजनी व्या.एल.बी., रिकी शर्मा व्या.एल.बी., हरिशचन्द्र वर्मा व्या.एल.बी., डां. दीप्ति सिंह गहरवार व्या.एल.बी., अनिता बर्वे व्या., किरण एक्का व्या., पदमा साहू व्या. से.नि., संतगाम यादव व्या.एल.बी., चंचल ठाकुर सहा. शिक्षक विज्ञान, एमएल देवांगन स.शि. विज्ञान, टी.नेहा नायडू, सहा.ग्रे.2, मिलाप सिंह राजपूत सहायक ग्रेड-03, विजेन्द्र चौहान स.ग्रे. 3, उमेश कुमार दिल्लीवार शिक्षक पावर ट्रेड शाला निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं हुए थे। जिस पर समस्त कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया हैं। पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई-03, मे मध्यान्ह भोजन प्रारंभ था जिस पर मिनू अनुसार छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन का लाभ तथा साफ सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिये गये। प्राथमिक शाला जरवाय में निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने तथा नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये।

शास.उ.मा.वि. जरवाय, के निरीक्षण दौरान हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 05 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही, छमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थियों को सीमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये। सेजेस पुरैना का आकस्मिक निरीक्षण दौरान कमजोर बच्चों को चिन्हांकित कर विशेष कार्य योजना एवं 05 वर्ष के प्रश्न बैंक का नियमित अध्यापन कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। शासकीय हाईस्कूल सोमनी के निरीक्षण दौरान पूनम बघेल पाठकांन में हस्ताक्षर करके विद्यालय से अनुपस्थित पाई गई। जिस पर नोटिस जारी किया गया है। प्राथमिक / माध्यमिक शाला सोमनी के निरीक्षण दौरान कक्षा 8वीं के बच्चों में कक्षा अनुरूप योग्यता का अभाव, हिन्दी/अंग्रेजी में धारा प्रवाह वाचन का अभाव के साथ 8वीं तक के बच्चों को पहाड़ा का ज्ञान नहीं होना पाये जाने पर संबंधित पू.मा.शाला के प्रधानपाठक को नोटिस जारी किया गया है।
 प्राथमिक / माध्यमिक शाला सिरसाकला के निरीक्षण दौरान पाया गया कि विद्यालय में 11 कमरे मौजूद होने के बावजूद विद्यालय दो शिफट में संचालित किया जा रहा हैं जबकि 3 कमरे बंद पाये गये, अवलोकन उपरांत तीनो कमरों में शाला संचालन योग्य पाया गया है। उक्त संबंध में संबंधित प्राथमिक/ माध्यमिक के संस्था प्रमुख एवं सी.ए.सी. सिरसाकला को नोटिस जारी किया गया हैं। इसी संस्था से अनिता सिंह एवं अनिता चौधरी शाला समय बाद देर से शाला पहुंचने पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने तथा नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। इसी प्रकार हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही, छमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सिमित पाठ्यकम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिये गये।


अन्य पोस्ट