दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वूमेन फॉर ट्री योजना अंतर्गत 12500 पौधा रोपण कर संधारण एवं रखरखाव करने वाली 125 महिलाओं को तीन माह का मानदेय जारी किया गया है।
वूमेन फॉर ट्री योजना अंतर्गत कार्यरत 40 महिला स्व सहायता समूहों को माह अगस्त 2025, सितम्बर 2025 एवं अक्टूबर 2025 का मानदेय राशि रू. 27,23,802.00 का भुगतान एस.एन.ए. स्पर्श के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर को 3.12.2025 को प्रेषित किया गया था। उक्त राशि निगम के खाते में दिनांक 02.02.2026 को प्राप्त होने के उपरांत तत्काल निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा सभी 40 महिला स्व सहायता समूहों को मानदेय भुगतान किया गया है। शेष 2 माह नवम्बर एवं दिसम्बर 2025 का मानदेय भुगतान हेतु शासन को लगभग 1 माह पूर्व देयक प्रेषित किया गया है। राशि प्राप्त होने पश्चात शेष 2 माह का मानदेय भी भुगतान किया जायेगा।


