दुर्ग
ओवरब्रिज से कूद कर जान देने की कोशिश, भर्ती
04-Feb-2026 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 4 फरवरी। मोहन नगर थाना अंतर्गत धमधा नाका ओवर ब्रिज से एक युवक ने कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा।
मंगलवार की शाम को सफाई कर्मचारी धमधा नाका ओवर ब्रिज पर से अचानक कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मोहन नगर की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। तुरंत इलाज मिलने से उसकी जान भी बच गई। जानकारी के मुताबिक वह मानसिक तनाव और नशे की हालत में यह कदम उठा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


