दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी। संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं जनसरोकारों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में ब्लॉक एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान दुर्ग शहर में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनसेवा, संघर्ष और एकजुटता के माध्यम से संगठन लगातार मजबूत होगा और जनता के मुद्दों की आवाज प्रभावी रूप से उठाई जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, आनंद देव ताम्रकार, गुरदीप भाटिया, देवश्री साहू, मनीष बघेल, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र पटेल, नंदकिशोर शर्मा, राजकुमार वर्मा, सुधीर चंदेल, नंदा रावत, राजा विक्रम बघेल, सुशील भारद्वाज, शिवेश सिंह, अनुप वर्मा, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, विनोद सेन, राकेश साहू, विशेष रूप से उपस्थित रहे।


