दुर्ग

बजट विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम-हर्षा लोकमनीी
03-Feb-2026 8:06 PM
बजट विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम-हर्षा लोकमनीी

उतई, 3 फरवरी। भाजपा जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष  हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यमवर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट देश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। किसानों के लिए चलाई गई योजनाएँ, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान सराहनीय हैं।
श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूत करता है तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास की दिशा में आगे बढऩे का संदेश देता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से विकास को नई रफ्तार मिलेगी और जनता का जीवन स्तर बेहतर होगा। सरकार के इस दूरदर्शी और जनहितैषी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट