दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अतुल पर्वत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है।
अतुल पर्वत ने कहा कि यह बजट विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, सरकार का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह बजट जहां युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा, वहीं महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता देता है।
अतुल पर्वत ने कहा कि यह बजट पिछले बजटों से इस मायने में अलग है कि इसमें कोई क्कशश्चह्वद्यद्बह्यह्ल घोषणाएं नहीं की गई हैं, बल्कि सर्वाधिक जोर दिया गया है, जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।
अंतत: यह बजट दूरदर्शी, मजबूत और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और रोजगार के लाखों नए अवसर खुलेंगे। यह बजट निश्चित रूप से सराहनीय और ऐतिहासिक है।


