दुर्ग
विकास का बजट- अनूप गटागट
02-Feb-2026 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 फरवरी। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनूप गटागट ने कहा कि हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। बजट आम आदमी, किसान, युवा और छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखता है। यह नीति, निवेश और विश्वास तीनों को एक साथ जोड़ता है। वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा कमजोरी, मंदी की आशंकाओं और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए यह बजट सतत विकास की दिशा में एक व्यावहारिक और दूरदर्शी प्रयास के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


