दुर्ग

परमेश्वरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना
02-Feb-2026 6:17 PM
परमेश्वरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां परमेश्वरी महोत्सव रविवार को देवांगन समाज कोहका भिलाई द्वारा मंदिर प्रांगण लिमहा तालाब शिक्षक नगर कोहका भिलाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवांगन समाज के परिवार के कई सदस्य उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत माता की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई।  इसके पश्चात महिला मंडली द्वारा माता जस गीत तथा बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी  सुंदर नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  इस कार्यक्रम में अतिथिगण के रूप में रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर विधानसभा , शंकर लाल देवांगन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, गिरवर साहू सभापति नगर निगम, सूरज देवांगन  रेलवे मजदूर संघ  महामंत्री रायपुर उपस्थित थे।
 इस कार्यक्रम में देवांगन समाज कोहका के  पदाधिकारियों  का विशेष योगदान रहा जिसमें अध्यक्ष तारा देवांगन, सचिव मुकेश देवांगन, शैलेंद्र, गेंदलाल,तरुण, टीका, नरेश, छबिलाल, कौशल, गौकरण, तरुण गिरधर, गौरीशंकर, सालिक राम, हेमंत व विशेष सहयोग के रूप में मनोज देवांगन व भूषण देवांगन थे। साथ ही महिला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। जिसमें सीमा देवांगन रीना देवांगन, करुणा, नेहा, प्रिया, हेमलता, प्रेमलता, पुष्पा, मीरा, सावित्री उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट