दुर्ग

अवैध खनिज परिवहन, 7 वाहन पकड़ाए, 2 लाख जुर्माना
31-Jan-2026 9:25 PM
अवैध खनिज परिवहन, 7 वाहन पकड़ाए, 2 लाख जुर्माना

दुर्ग, 31 जनवरी। खनिज महकमा की टीम ने जिले के अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान बिना रायल्टी खनिज परिवहन करते 7 वाहन पकड़ाए। अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए इन वाहनों पर लगभग 2 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।
 

जिला खनिज विभाग की टीम ने सहायक खनिज अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में जामगांव आर, अण्डा एवं रानीतराई थाना अंतर्गत विभिन्न जगहों पर दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान 4 हाईवा, 2 ट्रैक्टर एवं 1 माजदा वाहन में बिना रायल्टी अवैध खनिज परिवहन करना पाया गया। इनमें 3 चूना पत्थर एवं 2-2 वाहनों में रेत व ईंट का परिवहन किया जा रहा था। अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनों में हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीई 9981, सीजी 08 बीबी 8938, सीजी 24 आर 9507, सीजी 07 बीएच 4547, ट्रेक्टर सीजी 07 सीई 6842, सीजी 07 सीसी 3806 एवं माजदा सीजी 07 सीएन 3215 शामिल है। इन सभी वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखे गए हैं।
 


अन्य पोस्ट