दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जनवरी। जैन समाज दुर्ग के विभिन्न घटक दलों के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग की सामान्य सभा विगत दिनों ऋषभदेव परिसर में आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से योगेश बरडिया को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया जिनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
श्री बरडिया ने बनाई अपनी टीम में विभिन्न घटक दलों से पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। जिसमें अध्यक्ष योगेश बरडिया उपाध्यक्ष मनीष बडज़ात्या, प्रभात सांखला प्रवीण बोथरा, आकाश पारख को बनाया गया। महामंत्री की महती जिम्मेदारी विजय कोठारी को सौंपी गई सहमंत्री के रूप में अक्षय जैन राहुल बरमेचा, संभव श्रीश्रीमाल, नीतेश पारख को शामिल किया गया। वहीं संदीप निमाणी कोषाध्यक्ष का पद संभालेंगे। वहीं प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी नवीन संचेती को सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ऋषभ नगर स्थित जैन मंदिर उपाश्रय में रात्रि 8.45 को रखी गई है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम प्रभारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, साधु-साध्वी का सानिध्य फंड व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा होनी है उसके पश्चात जैन समाज के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारियों एवं जैन समाज के सभा समितियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा।


