दुर्ग

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे
21-Jan-2026 6:23 PM
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बधाई दी।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में जिला भाजपा कार्यालय से निकलकर पटेल चौक में  फटाके फोड़ कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नितिन नवीन का कार्यकाल सफल प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगल कामना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव कार्य कुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।  नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगा। महापौर अलका बाघमार ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, अशोक राठी, मंत्री गिरेश साहू, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान, महेंद्र लोढ़ा, मनमोहन शर्मा, लिकेश्वर देशमुख, हिमांशु सिंह, तृप्ति चंद्राकर, तेखन सिन्हा, रोहित राजपूत, अजीत चंद्राकर, जयश्री राजपूत, अजय तिवारी, राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट