दुर्ग

अशोक दीक्षित का निधन
20-Jan-2026 6:30 PM
अशोक दीक्षित  का निधन

छुरा, 20 जनवरी। क्षेत्र के कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद अशोक दीक्षित मक्खू महाराज (65) का कल निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। वे वन अधिकारी दुर्गा दीक्षित, महेश दीक्षित के बड़े भाई थे।  उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक ओंकार शाह, बालमुकुंद मिश्रा, नथमल शर्मा, ललित मेहता, प्रहलाद यदु समद खान , खोमन चन्द्रकार,देवसिंह रात्रे, डीके शुक्ल, डॉ. वाय के चन्द्राकार, युगल पाण्डेय, गौरव मिश्रा,हरिष यादव , नरेंद्र तिवारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता, एवं व्यापारीगण शामिल हुए।
पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, आर के रिछारिया, अरुण प्रदीप वर्मा , सहायक वन संरक्षक अशोक भट्ट, अशोक सोनवानी ने दूरभाष से श्रद्धांजलि देते हुए अशोक दीक्षित के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। छुरा पत्रकार संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट