दुर्ग

निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन व प्रस्तावित कार्यों का किया निरीक्षण
13-Jan-2026 9:45 PM
निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन व प्रस्तावित कार्यों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 जनवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत रिक्त भूमि, उद्यान, नाली, निर्माणाधीन पुलिया सहित सिवरेज चेंबर का अवलोकन आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया है।

निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अजय राजपूत द्वारा नेहरू नगर अंतर्गत विद्यानगर कालोनी में रिक्त भूमि का अवलोकन किये। उद्यान परिसर में भवन निर्माण किया जाना है, जिसका अवलोकन आयुक्त ने किये। उपस्थित मोहल्ले वासियों से उद्यान में बेहतरी के लिए चर्चा किये। समीपस्थ सडक़ किनारे नाली टूट गया है, जहां से सिवरेज पाईप लाईन गया है। सिवरेज लाईन की सुरक्षा हेतु उक्त नाली का संधारण कराने उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा को निर्देशित किये है। कालोनी में स्थानीय नागरिक द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा है, जिसका वेस्ट पानी सडक़ में बह रहा था।  नाली व्यवस्थित करने कहा गया है।
पूर्व में आदेशानुसार निगम द्वारा अवैध कब्जा हटाने बेदखली की कार्यवाही किया गया था। उक्त स्थल का अवलोकन आयुक्त द्वारा किया गया। राधिका नगर में नाला के उपर नवीन पुलिया निर्माण किया जा रहा है, जिसका अवलोकन करते हुए आयुक्त ने कार्य समयावधि एवं गुणवत्ता पूर्ण करने निर्देशित किये हैं।

 सुपेला थाना के बगल राधिका नगर रोड में पूर्व निर्मित पुलिया सकरा है ट्रैफिक एवं आवागमन सुविधा को देखते हुए पुलिया विस्तार की आवश्यकता है। निगम आयुक्त  निरीक्षण करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देशित किये हैं।
निरीक्षण के दौरान संजय अग्रवाल, फत्तेलाल साहू, जावेद अली, पुरूषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, अंकित सक्सेना, कमलेश द्विवेदी, क्रिस्टोफऱ पॉल, विजेंद्र सोनी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट