दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 10 जनवरी को शिवालयों में आरती पूजन के पश्चात ओमकार मंत्र का जाप किया जाना है।
इस कार्यक्रम के निमित्त जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले 17 मंडलों में शिवालयों में मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात ओमकार मंत्र का जाप किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक कोडिया में स्थित भुईया फोड़ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की उनके साथ मुख्य रूप से साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। संध्या काल में जिला भाजपा अध्यक्ष कसारीडीह बोरसी मंडल में स्थित शिवालय में पूजा अर्चना कर ओमकार मंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदियों से बार-बार हुए हमलों के बावजूद, सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट भावना के प्रतीक के रूप में आज भी शान से खड़ा है। सोमनाथ की कथा केवल एक मंदिर की नहीं, बल्कि भारत माता के उन अनगिनत सपूतों के अदम्य साहस की कहानी है जिन्होंने देश की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा की।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, कौशल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, मंडल भाजपा महामंत्री अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, रोमनाथ साहू, राकेश यादव ,महेंद्र चोपड़ा, ताम्रध्वज यादव, लक्ष्मी निषाद डॉ भारती साहू, सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


